सैमसंग ने लांच किया 5000 बैटरी वाला सस्ता फोन
सैमसंग ने सस्ता स्मार्टफोन गैलेक्सी M02 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह जून 2020 में लॉन्च हुए गैलेक्सी M01 का अपग्रेड मॉडल है। फोन डुअल रियर कैमरा और मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 32 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। बाजार में इसका मुकाबला पोको C3 realme c15 से होगा। सैमसंग गैलेक्सी M02: कीमत और उपलब्धता इस मोबाइल में ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला सिंगल वैरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 6999 रुपए है। इस मोबाइल को 6799 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन का 3+32 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट भी है लेकिन कंपनी ने अभी इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। गैलेक्सी M02 ब्लैक, ब्लू, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे 9 फरवरी से अमेजन, सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी M02: बेसिक स्पेसिफिकेशन डुअल-सिम नैनो सिम सपोर्ट करने वाला सैमसंग गैलेक्सी M02 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड वन यूआई पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी + इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया ...